बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में नाव की व्यवस्था नहीं होने के कारण बचाव कार्य में हो रही है परेशानी

मृत्युंजय कुमार, भगवानपुर (बेगूसराय) प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जोकिया पंचायत के तेलन, टाड़ी गांव में बीते दिनों बलान नदी का तटबंध टूट जाने से बलान नदी का पानी गांव के घनी आवादी को घेर लेने से लोगों को काफी परेशानी बढ़ गई है। उक्त गांव के करीब पांच हजार लोग बाढ़ के पानी से प्रभावित हैं। लोगों की फसलें डूब गई है व घरों में घुस जाने से खास कर छोटे छोटे बच्चों, बूढ़े व मवेशियों के समक्ष विकट स्थिति उत्पन्न हो गई है। वहीं प्रशासन की ओर से एसडीआरएफ की टीम, स्वास्थ्य टीम के साथ पंचायत के मध्य विद्यालय जोकिया, तेलन व टाड़ी गांव में कुल तीन जगह रसोई की व्यवस्था किया गया है। बताया जाता है कि नाव की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पीड़ित लोगों तक भोजन पहुंचाने में काफी परेशानी हो रही है। वहीं जो लोग बेघर होकर इधर उधर रह रहे हैं, वैसे कुछ लोगों को प्लास्टिक की व्यवस्था प्रशासन के द्वारा किया गया है। साथ ही कुछ पशुपालकों के लिए पशुचारा का भी व्यवस्था किया गया है। इधर स्थानीय मुखिया अशोक कुमार राय सहित जदयू नेता सुमन सिंह, विक्रांत कुमार बिट्टू सहित कई पीड़ित लोग प्रशासनिक व्यवस्था से संतुष्ट नहीं दिखे।