
छातापुर।सुपौल।सोनू कुमार भगत
छातापुर प्रखंड सदर पंचायत के भट्टा बारी गांव के अनंत चौक पर अनंत पूजा का आयोजन किया गया है। जिसमे भगवान विष्णु समेत अन्य देवी देवता की प्रतिमा की स्थापित कर शोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए पूजन किया गया। पूजा को लेकर माहौल भक्तिमय बना है।
यहां बता दे कि अनंत चौक पर हर वर्ष अनंत पूजा के अवसर पर भव्य मेला का आयोजन किया जाता रहा है। स्थानीय ग्रामीनों की सहयोग से होने वाली इस पूजा को लेकर काफी चहल पहल बनी रहती थी। लेकिन इस बार कोरो ना को लेकर केवल पूजा का आयोजन किया गया है।जबकि एका दुक्का दुकान लगाकर हल्का मेला सा रूप दिया गया है। जहां पूजा कमिटी से लेकर दुकानदार तक सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मास्क का प्रयोग कर इसमें शामिल हो रहे है।
इस बार भी अनंत भगवान की प्रतिमा स्थापित की गयी है। जिसमे स्थानीय श्रद्धालु नर नारी पहुंच कर पूजा अर्चना किया। पुजारी गोपाल ने बताया कि अनंत चतुर्दशी पर भगवान विष्णु के इसी अनंत स्वरूप को प्रसन्न करने और अनंत फल पाने की इच्छा से व्रत रखा जाता है।इस दिन श्री विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करना बहुत उत्तम माना जाता है। इस दिन लोग घरों में सत्यनारायण की कथा भी करवाते हैं।