भव्य श्री राम मंदिर निर्माण व भूमि पूजन के पावन अवसर पर सरैयागंज को रंगोली व दीपों सजाया

रिपोर्ट: चंदन कुमार, मुजफ्फरपुर:अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर निर्माण व भूमि पूजन के पावन अवसर पर वंदे मातरम सेवा मंच ने बुधवार को सरैयागंज टावर पर दीपक जलाया।
मंच के कार्यकर्ताओं ने 11 सौ एक मट्टिी के दीये जलाए जलाया। साथ ही रंगोली से सड़क को सजाया। लड्डू से लोगों को मुंह मीठा कराया गया। मंच के अध्यक्ष राजीव सत्यम ने कहा है कि इतिहास में आज का दिन स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा।
भगवान श्रीराम भारतीय इतिहास, संस्कृति और हमारी आस्था के प्रतीक हैं। आज का दिन हर भारतीय के लिए हर्षोल्लास का दिन है। सदियों से हम सभी का सपना रहा है कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का नर्मिाण बनें। जन्मभूमि पर मंदिर के लिए कई ने अपनी प्राणा की आहुति दी। मौके पर मंच के उपाध्यक्ष संजीव कुमार, अमित कश्यप, प्रधान महासचिव अर्जुन गुप्ता, सचिव अरुण मेहता, धनंजय पांडेय, अभिषेक कर्ण, संजीत यादव, दीपक शर्मा, निखिल गुप्ता, विजय कुमार उर्फ साहेब, रमन कुमार, अनिशा, सुरुचि गुप्ता, रुपाली, निकिता, काजल व कीर्ति केशरी आदि मौजद थे।