
रिपोर्ट: मृत्युंजय कुमार, भगवानपुर। भगवानपुर (बेगूसराय) से है जहाँ गलवान घाटी में हुए खूनी झड़प में भारतीय सेना के शहीद हो जाने से मर्माहत प्रखंड भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड दुर्गा मंदिर परिसर में शहीदों के नाम दिया जला कर श्रधांजलि सभा का आयोजन किया।
साथ ही भाजयुमो प्रखण्ड अध्यक्ष निशांत भारद्वाज के नेतृत्व में कैंडिल मार्च दुर्गा मंदिर से लेकर भगवानपुर बाजार पेट्रोल पम्प तक निकाला गया। जिसमें चीन के राष्ट्रपति के विरोध में जम कर नारेवाजी करते हुए, भारत माता की जय व वंदे मातरम का जोरदार नारा लगाया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाउपाध्यक्ष बलराम सिंह ने कहा कि कायर और धोखेवाज चीन को मुंहतोड़ जवाब देने का समय आ गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पूरा देश एकजुट है, उन्होंने उपस्थित लोगों को चीनी समान का वहिष्कार करने की अपील की।
उक्त मौके पर पूर्वी व पश्चिमी मंडल अध्यक्ष, भाजपा नेता मुकेश राय, अमलेश कुमार चुन्नू, प्रखंड प्रमुख शत्रुध्न कुमार, अविनाश कुमार डब्लू, रूपेश कुमार, अमरेश सिंह, मनीष कुमार, प्रकाश चौरसिया, सकलदेव राउत, रौशन कुमार सहित दर्जनों भाजपा व बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद थे। रिपोर्ट मृत्युंजय कुमार