भाजपा महिला मोर्चा की जिला कमिटी की हुई घोषणा, सुनीता चौधरी को चुना गया महामंत्री

मृत्युंजय कुमार भगवानपुर (बेगूसराय) भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुनैना देवी ने शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह की सहमति से जिला कार्यसमिति के पदाधिकारियों की घोषणा किया गया। जिसमें भाजपा महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष डॉ0 अंजना कुमारी, पूनम कुमारी, शिल्पी चौरसिया वहीं महामंत्री सुनीता चौधरी को बनाये जाने पर क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखने को मिली। इस अवसर पर मनोनीत महामंत्री सुनीता चौधरी ने कहा कि जिला नेतृत्व ने जो मुझे जिम्मेवारी दिया है, मैं कर्तव्य निष्ठा पूर्वक संगठन को मजबूत करने का काम करूंगी। वहीं सुनीता चौधरी को बधाई देने वालों का तांता लग गया। मोबाईल फोन के माध्यम से बधाई देने वाले में भाजपा नेता रामजीवन राय, मुकेश राय, अमलेश कुमार चुन्नू, कार्तिक सिंह, मनीष कुमार, हेमंत कुमार, अभिषेक भारती, आनंद कुमार गौतम आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए मनोनीत सभी लोगों की उज्ज्वल भविष्य की कामना की।