
चुनाव की घोषणा के बाद सभी पार्टियों में बैठक का दौरा प्रारंभ हो चुका है। इसी क्रम में भारतीय सब लोग पार्टी की बैठक पार्टी के जिला अध्यक्ष राज किशोर ठाकुर की अध्यक्षता में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विज्ञान स्वरूप के सिंघाड़ा स्थित आवास पर संपन्न हुआ। इसमें पार्टी के जिला पदाधिकारियों का चयन किया गया।
इसमें सर्वसम्मति से देवेंद्र प्रसाद सिंह उपाध्यक्ष, राजीव कुमार महासचिव, नीरज झा महासचिव एवं मिथिलेश कुमार चौधरी को प्रखंड अध्यक्ष महुआ बनाया गया।चयन के पश्चात सभी मुख्य वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विज्ञान स्वरूप ने वर्तमान सरकार के खामियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रोत्साहित किया तथा अपने पार्टी के मजबूती पर बल देने को कहा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं पार्टी का सारा दारोमदार उन्हीं पर टिका होता है। पार्टी के सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजीत कुमार चौधरी ने कार्यकर्ताओं का हौसला आफजाई करते हुए पार्टी को विजय श्री दिलाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार से जनता त्रस्त है लेकिन उसके सामने तत्काल विकल्प शून्यता है अतः जी जान लगाकर जनता के सामने अपने पार्टी को विकल्प के रूप में प्रस्तुत करें ताकि वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने में हम आगे आए। अंत में सभा अध्यक्ष राज किशोर सिंह ने सभी नवनियुक्त कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापन किया तथा वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प कार्यकर्ताओं को दिलाते हुए बैठक को समाप्त किया गया।