महमदपुर बुजुर्ग पंचायत के वार्ड नंबर-11 चार माह पुर्व में लगे समरसेबल मशीन खराब होने से जनता में आक्रोश

रिपोर्ट: विनय प्रबोधी, भगवानपुर। सराय थाना क्षेंत्र के भगवानपुर प्रखंड के मझौली महमदपुर बुजुर्ग पंचायत के वार्ड नंबर-11 में जल नल योजना के तहत लगे समरसेवुल मशीन बार बार खराब हो जाने से वार्ड क्षेत्र की जनता सें वार्ड सदस्य द्वारा चंदा कर समरसेबल तीन बार बनवाया गया। उसके बाद भी क्षेत्र की जनता को जल नसीब नही हो रहा। विदित हो कि मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत मझौली महमदपुर बुजुर्ग पंचायत के वार्ड नंबर-11 चार माह पुर्व में लगे समरसेबल मशीन तीन बार खराब हो गया।
वार्ड के जनता राष्ट्रीय जनता दल के युवा प्रखंड अध्यक्ष चंद्रकेत कुमार यादव ने सहित कई लोगो ने बताया की नल जल योजना के तहत बैगर कमेटी का गठन कीये हुऐ अपने ही घर के महिला सदस्य को सचिव नियुक्त कर समरसेबल मशीन ठीक करवाने के नाम पर वार्ड सदस्य सकिन्द्र राय द्वारा तीन तीन बार 50-50 रूपये वसूल किया गया उसके बाद भी वार्ड के लोगो को नल जल योजना के तहत जल नसीब नही हो रहा जिस कारण यहां के जनता में आक्रोश पनप रहा है।
लोगो ने उच्चधिकारियों से आग्रह किया की वार्ड नंबर- 11 में नल जल योजना के तहत जल उप्लब्ध कराया जाऐ. मामले में वार्ड सदस्य ने बताया की समरसेबल मशीन खराब होने की सूचना पंचायत के मुखिया को देने पर उन्होंने बताया की समरसेबल खराब होने पर वार्ड सदस्य की जिमेवारी है वह ठीक करा वार्ड के सभी लोगो को जल आपूर्ति कराऐ।