
रिपोर्ट: विक्रम कुमार। साथी और आपका फैसला (साफ) पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक मिथिलेश कुमार सिंह साथी ने वैशाली जिले के लालगंज विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों बाढ़ प्रभावित गांव का दौरा किया। भगवानपुर प्रखंड के मांगनपुर पंचायत,हरिवंशपुर बांथू पंचायत एवं वफापुर बांथू पंचायत बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं, लालगंज विधानसभा क्षेत्र के साफ पार्टी के घोषित प्रत्याशी मिथिलेश कुमार सिंह साथी ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा नाव से किया,उन्होंने भगवानपुर प्रखंड के गोढिया चमन, मांगनपुर, चकाकू, हरिवंशपुर, बखरा, वारिसपुर पटटी, वारिसपुर माल, हरपुर, खिरखौंआ, बरारूप, असतपुर सतपुरा, गोरिया, बांथू, एवं हरपुर कस्तूरी गांव का दौरा नाव पर सवार होकर किया और फसल क्षति,जानमाल की क्षति का जायजा लिया।
वाया नदी का पानी कई ग्रामीण पथ को अपने आगोश में ले लिया है जिससे आवागमन ग्रामीण क्षेत्रों में बुरी तरह प्रभावित हुआ है,लोगों को परेशानी ना हो इसके लिए उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को एक नाव भी उपलब्ध कराई है,उन्होंने बताया कि धान और मक्के की फसल बर्बाद हो गई है,उन्होंने वैशाली के जिलाधिकारी से बात कर किसानों को फसल क्षतिपूर्ति देने,पर्याप्त संख्या में नाव उपलब्ध कराने,बाढ़ प्रभावित लोगों को दूसरे जगह शिफ्ट करने,गोढिया गांव में वाया नदी का बांध मरम्मत करने एवं राहत सामग्री वितरण करने की मांग की है,असतपुर सतपुरा के सनोज कुमार तिवारी ने बताया कि बाढ़ प्रभावित होने के बाद एक बार भगवानपुर सीओ देख कर चले गए और राहत के लिए कुछ नहीं किया।
वहीं बारिशपुर माल के सुरेश राय ने बताया कि अभी तक किसी पदाधिकारी ने हमारे गांव का दौरा नहीं किया है और ना हीं प्रशासन द्वारा एक भी नाव उपलब्ध नहीं कराई गई,हरपुर कस्तूरी गांव निवासी शिक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक किसी बडे़ राजनीतिक दल के नेता क्षेत्र का दौरा करने नहीं पहुंचे लेकिन साफ पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक मिथिलेश कुमार सिंह साथी पहले नेता हैं जिन्होंने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया और बाढ़ पीडितों के लिए नाव उपलब्ध कराई है,वाया नदी का जलस्तर बढ़ने से नये इलाके में भी बाढ़ का खतरा बना हुआ है,स्थानीय लोग वाया नदी के गोढिया बांध टूटने के कारण बाढ़ के आने का मुख्य कारण बताते हैं।