
राघोपुर- राजद नेता व एमएलसी सुनील सिंह सुबोध राय एवं चतरा लोकसभा के प्रत्याशी सुभाष यादव ने राघोपुर प्रखंड में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान एमएलसी सुनील सिंह ने यूपी पुलिस में तैनात फतेहपुर निवासी करण सिंह की मौत एवं दाह संस्कार के दौरान गंगा में डूबे फतेहपुर निवासी मनीष कुमार चौबे के परिवार वालों से मिलकर ढांढस बंधाया। एमएलसी ने घर-घर जाकर लोगों से तेजस्वी यादव के पक्ष में वोट देने की अपील की। एमएलसी सुनील सिंह ने कहा किबिहार वासी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार से पूर्व चुके हैं। इसलिए निकम्मी सरकार को बदलने का समय आ गया है।
उन्होंने तेजस्वी यादव को वोट देकर विधायक नहीं बल्कि सीएम बनाने की लोगों से अपील की। चतरा लोकसभा के प्रत्याशी सुभाष यादव ने वीरपुर पंचायत में घर-घर जाकर लोगों से जनसंपर्क कर तेजस्वी यादव को जिताने का अपील किया। प्रखंड के रुस्तमपुर मोहनपुर मलिकपुर फतेहपुर चांदपुरा सैदाबाद पहाड़पुर पूर्वी पश्चिमी राघोपुर पूर्वी पश्चिमी, जुड़ावनपुर बरारी करारी,विरपुर पंचायत में जनसंपर्क अभियान चलाया। जनसंपर्क अभियान में एम एल सी सुनील सिंह, सुबोध राय, चतरा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष यादव, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष विनय भूषण उर्फ मंटू यादव, पूर्व प्रमुख सुबोध राय,प्रखंड अध्यक्ष बृजनंदन राय, युवा राजद के प्रदेश महासचिव ऋषि यादव,प्रदेश सचिव कंचन कुमार, प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, जिला महासचिव सुशील कुमार यादव, रोशन कुमार, तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष राजाराम राय, देवव्रत यादव, अमन कुमार पंकज, रंगीला, सुनील कुमार मालाकार,नविन सिंह, दिलीप कुमार,सुरेश सिंह आदि थे।