
रिपोर्ट: अभिषेक कुमार, खोदावंदपुर/बेगूसराय। रालोसपा किसान प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुदर्शन सिंह के नेतृत्व में बेगूसराय और समस्तीपुर जिला के सीमावर्ती खोदावंदपुर प्रखंड के फफौत पुल चौक पर खगड़िया जाने के क्रम में रालोसपा सुप्रीमो व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया. तथा बाईक और चार पहिया वाहनों के साथ चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र के रास्ते कार्यकर्ताओं ने तारा चौक, प्रखंड मुख्यालय चौक, मेघौल, आकोपुर, बसही, कोरजाना, पवड़ा, मंझौल सहित अनेक जगहों पर गर्मजोशी के साथ अपने नेेेता का स्वागत किया.
स्वागत करनेवालों में छौड़ाही प्रखंड अध्यक्ष राजीव रंजन राय, चेरिया बरियारपुर के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रामदेव सिंह उर्फ लुखो सिंह, रालोसपा नेता व सहुरी पंचायत के मुखिया राम सेवक पासवान, रामप्रीत यादव, रामनंदन दास, मो शाकिब आलम, दिनेश साह, विनोद कुमार ठाकुर, राम प्रवेश साह, युवा रालोसपा नेता गुलाब अंसारी, कन्हैया कुमार, मो तुफैल साह, मो चाँद, मो फैजान, मो शाहवाज, संजीव यादव, दिलीप यादव, शिव कुमार राय, प्रेम कुमार, रणवीर रंजन, शिव कुमार झा, नवीन कुमार दास, रंजन सिंह, मुकेश सिंह, कुणाल कुमार, रवि कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता शामिल थे.