राष्ट्र रत्न अवार्ड से सम्मानित किए जाएंगे बेगूसराय के लाल
मृत्युंजय कुमार, भगवानपुर (बेगूसराय) कर्म करने वालों के लिए हर डगर होता है आसान। इस वाक्य को चरितार्थ कर दिखाया। प्रखंड क्षेत्र के मुख्तियारपुर पंचायत अंतर्गत बिशनपुर गांव निवासी रामदयाल चौरसिया एवं गृहिणी मंजू देवी के पुत्र अमित कुमार आर्य ने। अमित कुमार आर्य ने सोशल वर्क के कारण राष्ट्र स्तरीय समारोह जो देश के विभिन्न हस्तियों के द्वारा राष्ट्र रत्न अवॉर्ड 2019 पुरवार अचीवर फांउडेशन के द्वारा दिया जाएगा। जिसका आयोजन नई दिल्ली में 24 नवंबर को होना है, उसके लिए चयनित किया गया है।
विगत एक माह पहले भी शिक्षा, स्वच्छता तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु अमित कुमार आर्य को “उज्जवल भारत अभियान” उत्तर प्रदेश के द्वारा जिला अध्यक्ष बनाया गया। फिलहाल श्री आर्य स्नातक प्रतिष्ठा आरबीएस कॉलेज तेयाय बेगूसराय के छात्र भी है, और उन्हें बेगूसराय उज्जवल भारत अभियान के जिला अध्यक्ष है। ये अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों, भाइयों एवं मित्रों को दिया है।