लोजपा नेता विनय सिंह ने असहायों के बीच करवाया राशन का वितरण

मृत्युंजय कुमार, भगवानपुर (बेगूसराय) लोजपा नेता विनय कुमार सिंह के अपने निजी कोष से शैलेन्द्र कुमार सोनू के द्वारा चन्दौर गांव में करीब 50 जरूरत मंद असहाय लोगों के बीच चावल, दाल, आलू, सरसों तेल एवं यथा सम्भव आर्थिक सहायता भी दी गई। लोजपा नेता विनय सिंह ने कहा कि हम से जो बन पा रहा है हम लोगों की सहायता में निरंतर लगे हुए हैं, हमने पूरे बछबाड़ा विधान विधानसभा क्षेत्र में 30 हजार मास्क, साबुन का भी वितण करवाया। इस इस समय लोगों की सेवा से बढ़कर कोई धर्म नही हैं, उन्होंने लोगों से लॉक डाउन के नियम को पूर्ण रूप से पालन करने एवं घर में ही रहने की अपील की।
उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि आप सबों के सहयोग से कोरोना से भारत जीतेगा कोरोना हारेगा। साथ ही उन्होंने रात दिन कोरोना संक्रमण से बचाने में लगे स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस, प्रशासन को सहयोग करने की भी अपील की हैं। ये अधिकारी अपने लिए नही बल्कि हमलोगों को सुरक्षित रखने के लिए काम कर रहें हैं।