
राजापाकर 31 अगस्त। लोजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अजय कुमार मालाकार द्वारा प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक संगठन का विस्तार कर लोजपा के जुझारू एवं कर्मठ नेताओं को पार्टी की जिम्मेदारी दी गई. गणेश पासवान एवं अशोक भगत को जिला उपाध्यक्ष, विजय शाह एवं सर्वजीत कुमार को जिला महासचिव, धर्मेंद्र कुमार एवं देव कुमार सिंह एवं बृजेश कुमार शर्मा को जिला सचिव, तथा अशोक कुमार सिंह को जिला प्रधान महासचिव ,एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य में पिंटू कुमार सिंह, रोशन सिंह एवं विनय सिंह को मनोनीत किया गया.
वही जिला के सभी प्रखंडों में प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्षों में राजापाकर से प्रेम नाथ कुमार सिंह ,जंदाहा प्रखंड से प्रवीण कुमार कुशवाहा, सहदेई बुजुर्ग से जय मंगल भगत, महनार नगर अध्यक्ष से अमन कुमार प्रभाकर ,हाजीपुर नगर अध्यक्ष मोहम्मद अजीज अर्शी, चेहरा कला प्रखंड से शिव शंकर शाह, राघोपुर प्रखंड से राजगीर राय एवं गोरौल प्रखंड से सुबोध कुमार पासवान मनोनीत किए गए . वही मनोनीत सभी लोगों को लोजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दिया. बधाई देने वालों में सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह ,पारसनाथ गुप्ता, लोजपा नेता अजय मालाकार,दरोगा पासवान, मोहन पासवान , अखिलेश पासवान, शिवनाथ पासवान सहित अनेक लोग शामिल हैं.