
रिपोर्ट: मृत्युंजय कुमार, भगवानपुर (बेगूसराय) प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत संजात पुस्तकालय परिसर में सामाजिक कार्यकर्ता मनीष कुमार के नेतृत्व में गलवान घाटी में शहीद हुए भारतीय सेना के जवानों के नाम एक एक दिया जला कर श्रधांजलि दी। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता मनीष कुमार ने कहा कि चीनी सेना ने भारतीय सैनिकों पर धोखे से हमला कर कायराना हरकत की है। यह बहुत ही निंदनीय है।
हम सभी लोग शहीदों के नाम एक दिया समर्पित करते हुए, संकल्प लेते हैं कि हम लोग देश की सेवा में सदैव तत्पर रहेंगे। साथ ही चीन में बने जो भी समान भारत भारत में निर्यात हो रहा है, उनका पूर्णरूप से वहिष्कार करें। उक्त मौके पर जगदीश पासवान, चंद्रशेखर यादव, उप मुखिया पंकज साह, संतोष कुमार चौरसिया, आशुतोष सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।