सामाजिक कार्यकर्ता शोनु सिंह के द्वारा लगातार राहत सामग्री वितरण कार्य जारी

मृत्युंजय कुमार, भगवानपुर (बेगूसराय) प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चंदौर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता शैलेन्द्र कुमार सिंह उर्फ शोनु सिंह ने लगातार पिछले डेढ़ महीने से अपने निजी कोष से इस कोरोना रूपी विश्वव्यापी महामारी में जरूरतमंदों की मदद के लिए जबरदस्त अभियान छेड़ा हुआ है।
इसी कड़ी में शोनु सिंह ने शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रसलपुर पंचायत के दहिया गाँव में जाकर गरीब निसहाय लोगों को सूखा राशन, मास्क और एवं आर्थिक सहायता किया। शोनु सिंह ने बताया की उक्त जरूरतमंद परिवार की जानकारी दहिया गाँव निवासी व जिला परिषद क्षेत्र संख्या – 5 से प्रत्याशी रह चुके अमित कुमार एवं शिवम कुमार के द्वारा प्राप्त हुई थी।
आपको बताते चले की सामाजिक कार्यकर्ता शैलेन्द्र सिंह द्वारा लगातार जरूरतमंदों की मदद के लिए जैसे ही जानकारी मिलती है, तुरंत वहाँ पहुँच कर राहत राहत सामग्री करवाते हैं। चाहे वो किसी मरीज को ब्लड उपलब्ध कराना हो या किसी भूखे व्यक्ति को राशन उपलब्ध कराना। साथ ही उन्होंने कहा कि इस वैश्विक महामारी कोरोना में गरीब निसहाय लोगों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। मुझसे जब तक संभव होगा, तब तक मैं उन गरीब निसहाय लोगों तक राहत सामग्री उपलब्ध करवाता रहूंगा।