साहेबगंज में मजदूर के 11 वर्ष के पुत्र का अपहरण, एक करोड़ फिरौती मांगी

चंदन कुमार, मुजफ्फरपुर: साहेबगंज प्रखंड के जिराती टोला के वार्ड चार के विनोद राय के 11 वर्षीय पुत्र चाहत कुमार का दिनदहाड़े अपहरण हो गया। बाइक सवार दो युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। उसे बाइक पर बीच में बैठाकर मोतीपुर की ओर लेकर फरार हो गए।
वह अपने घर के दरवाजे पर दो बहनों के साथ खेल रहा था। शाम करीब चार बजे बदमाशों ने एक नंबर से कॉलकर परिजन से एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है। नहीं देने पर बच्चे से हाथ धोने की धमकी भी दी है। इधर, अपहरण की जानकारी होते ही परिजन साहेबगंज पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद साहेबगंज थानेदार राजू कुमार दलबल के साथ जिराती टोला पहुंचे। घटना के वक्त चाहत के साथ दरवाजे पर खेल रही दोनों बहनों से पूछताछ की। बाइक सवार युवकों के संबंध में जानकारी ली। इसकी जानकारी होने पर एसडीपीओ सरैया राजेश शर्मा भी मौके पर पहुंचे। दोनों बच्ची, चाहत कुमार की मां और नाना योगेंद्र राय से करीब आधा घंटा से अधिक पूछताछ की। वैज्ञानिक जांच के लिए उनका मोबाइल नंबर भी लिया। इसके बाद साहेबगंज थाना जाकर थानेदार को छानबीन के बिंदु पर नर्दिेश भी दिया।
इसके आलोक में साहेबगंज थानेदार चाहत की बरामदगी को लेकर छापेमारी व अन्य कार्रवाई में जुट गए है। रात करीब नौ बजे तक परिजन ने थाने को इस संबंध में लिखित आवेदन नहीं दिया था। वारदात के बाद से परिजन सहमे हुए हैं।
नाना ने किया था आठ कट्ठा जमीन गफ्टि:
जानकारी हो कि, योगेंद्र राय को दो बेटी है। एक उनके साथ रहती है। वहीं, दूसरी बेटी पारू थाना के चउटाहां में अपने पति व बच्चों के संग रहती है।
योगेंद्र राय के पास गांव में करीब दो एकड़ जमीन है। कुछ कीमती भी है। कुछ खेतीहर भी है। कुछ माह पहले चाहत कुमार के नाना योगेंद्र राय ने चाहत को आठ कट्ठा जमीन उपहार में दे दिया था। इसके बाद से घर में मनमुटाव चलने लगा था। ग्रामीणों की माने तो इसकी कारण की वजह से उसका अपहरण हुआ होगा। इस बिंदु पर परिजन चुप्पी साधे हुए है। वहीं पुलिस ने इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की है।