
रिपोर्ट: वीरेंद्र कुमार, भगवानपुर। वैशाली जिले के भगवानपुर स्थित किरतपुर राजा राम मिर्चिया देवी भवन के प्रांगण में बाढ़ पीड़ितों को मदद दिलाने एवं किसानों को फसल क्षति की मुआवजा के लिए 2 दिनों से चला रहा अनशन आज खत्म हुआ।
अनशन में राजद नेता केदार प्रसाद यादव एवं बिहार प्रदेश महिला राजद के उपाध्यक्ष मंजू सिंह के नेतृत्व में सोशल डिस्टेंस एवं लॉक डाउन का पालन करते हुए 5 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। अनशन के माध्यम से जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार से मांग करते हैं कि संपूर्ण वैशाली जिला को बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र घोषित किया जाए तथा बाढ़ प्रभावित गांव में सरकारी शिविर लगाकर लोगों को पीड़ित परिवार को राहत उपलब्ध कराया जाए।
साथ ही हजारों किसानों को जिनका धान का खेती एवं अन्य फसल बाढ़ से बर्बाद हो गया उनको प्रति एकड़ 25000 का मुआवजा दिया जाए। आज भगवानपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी एवं भगवानपुर थाना प्रभारी सीबी शुक्ला ने अनशनकारियो को जुस पिलाकर अनशन समाप्त कराया।