
न्यूज़ डेस्क, वैशाली, लालगंज। महान विचारक और हम समस्त हिन्दुस्तानियों के पथ-प्रदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पुरे जोर-शोर से मनायी गई। इसी संदर्भ में लालगंज विधानसभा के लालगंज नगर मंडल अंतर्गत बसंता-जहानाबाद बूथ पर भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्षा सुश्री सुमन कुमारी के नेतृत्व में पं दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनायी गई। कार्यक्रम में सर्वप्रथम जिला उपाध्यक्षा सह लालगंज विधानसभा प्रभारी सुमन कुमारी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल-चित्र पर पुष्प-माला अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
तत्पश्चात,जिला उपाध्यक्ष विजय सर्राफ, मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार, महामंत्री अमित सर्राफ महामंत्री शिवनारायण महतो, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्षा श्रीमती शकुन्तला देवी, मंडल उपाध्यक्ष राजीव कुमार,जिला उपाध्यक्षा सुश्री सुमन कुमारी ने कार्यक्रम के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जीवनी पर सजीव प्रकाश डालते हुए कहा कि आज हम सभी को इनके बताए हुए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। हमें पंडित जी की जीवनी से बहुत-कुछ सीखने को मिलता है।
पंडित जी की देश के प्रति समर्पण की भावना ये बताता है कि देशहित से बड़ा कुछ भी नहीं है। सुश्री सुमन कुमारी ने ” वसुधैव कुटुंबकम् “की धारणा को आत्मसात करने के लिए सभी देशवासियों से आग्रह करते हुए कहा कि यही एक रास्ता है जिससे हम सभी यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ” आत्मनिर्भर भारत ” के सपनों को साकार कर सकते हैं।