
राघोपुर-राघोपुर प्रखंड के रामपुर श्यामचंद स्थित भाजपा नेता शिवशंकर यादव के आवास पर स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा नेताओं ने स्वामी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मौके पर उपस्थित भाजपा नमामि गंगे प्रकल्प के प्रदेश सह संयोजक गौतम सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद हम सबके प्रेरणा स्रोत है। विश्व पटल पर आज भारत का मस्तक ऊंचा करने वाले ऐसे महापुरुष को याद करके उनके बताए मार्ग पर चलने का प्रयास हम सबों को करना चाहिए।
श्री सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के सपनों का भारत बनाने की दिशा में सब मिलकर काम कर रहे हैं। भाजपा नेता मृत्युंजय सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के बताए रास्ते पर चलकर ही हम नए भारत का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि नहीं रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त ना हो जाए। भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ललन सिंह ने कहा कि स्वामी जी का कहना था कि सच को कहने के हजारों तरीके हो सकते हैं और फिर भी सच तो वही रहता है। खुद को कमजोर समझना सबसे बड़ा पाप है स्वामी जी के यह वचन हमारे लिए प्रेरणा स्रोत है।
इस मौके पर भाजपा नेता गौतम सिंह, लघु उद्योग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शिव शंकर यादव, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष डॉ मुकेश कुमार, भाजपा नेता अंजनी कुमार समेत कई नेताओं ने स्वामी जी के जीवनी पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर भाजपा नेता मृत्युंजय सिंह, ललन सिंह, डॉ अभय सिंह, निरंजन शाह, डॉ मुकेश कुमार, भाजयुमो के प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद रजक, नागेंद्र चौधरी, राम बच्चन राय, मनोज कुमार, चंद्रकांत सिंह उर्फ लालू, बिंदेश्वर दास, सैदाबाद सरपंच संजय राय, सत्येंद्र सिंह, हरिंदर दास समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।