
महुआ । भारतीय जनता युवा मोर्चा पातेपुर ने मंगलवार को स्वामी विवेकानंद की 158वी जयंती मालपुर गांव में मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयूमो महामंत्री अवधेश झा ने की। मौके पर उपस्थित राहुल झा भाजपा युवा मोर्चा मालपुर पंचायत अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी, श्री राम मन्दिर निर्माण निधि संग्रह संयोजक दिपक तिवारी, गंगेश झा, अतुल झा, शिवम झा, रुपेश कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद महान संन्यासी थे।
स्वामी जी युवाओं के आदर्श है जिस कारण आज राष्ट्रीय युवा दिवस मनाते है। इस मौके पर भाजपा के रविशंकर तिवारी, अभिषेक तिवारी साजन, मनमोहन तिवारी, रूपेश तिवारी, विकाश तिवारी, अनमोल समेत भाजपा के अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।