भाजपा की नीयत खराब, उनकी नीतियां कुछ उद्योगपतियों की भलाई करने तक ही सीमित
प्रियंका ने कहा-अगर वे (भाजपा) सोचते हैं कि अमेठी का एक प्रधान 20 हजार में बिक जाएगा तो यह हास्यापद

निसार अहमद
बल्दीराय/सुल्तानपुर – कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को लोकसभा अमेठी क्षेत्र के ब्लाक बल्दीराय के सोरांव गांव में प्रचार के दौरान भाजपा पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यहां गलत तरीके से प्रचार हो रहा है। पैसे बांटे जा रहे हैं। मैं यहां के प्रधानों को लिफाफे में घोषणापत्र भेज रही हूं। जबकि भाजपा वाले लिफाफे के अंदर 20 हजार रुपए भेज रहे हैं। यह काफी हास्यास्पद है कि वे (भाजपा नेता) सोच रहे हैं, कि अमेठी का एक प्रधान 20 हजार रुपए में बिक जाएगा।प्रियंका ने कहा कि देश में लोकतंत्र को जिंदा रखने और आम जनता के लिए काम करने वाली सरकार चाहिए।
भाजपा की नीयत खराब है। उनकी नीतियां कुछ उद्योगपतियों की भलाई करने तक ही सीमित हैं।सरकार किसानों का कर्ज माफ नहीं करती, लेकिन पांच साल में उद्योगपतियों का साढ़े पांच लाख करोड़ कर्ज माफ कर दिया।अब तक नहीं मिले 15 लाख रुपए,
प्रियंका के मुताबिक- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में वादा किया था कि वह देश के हर नागरिक को 15-15 लाख रुपए देंगे, लेकिन ये अब तक नहीं मिले। हमारी सरकार आएगी तो गरीबों के खाते में न्याय योजना के तहत हर साल 72 हजार रुपए दिए जाएंगे। उन्होंने लोगों से कांग्रेस का घोषणापत्र पढ़ने की अपील की।
किसानों के लिए अलग बजट बनाएंगे,प्रियंका ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों के लिए अलग से बजट लाएंगे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश,राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनने के बाद हमने सबसे पहले किसानों का कर्ज माफ किया।
इस मौके पर प्रभात सिंह,धनन्जय सिंह,प्रधान मोहम्मद असलम,श्रीपाल पासी सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।