
मृत्युंजय कुमार, भगवानपुर ( बेगूसराय ) प्रखंड मुख्यालय स्थित भाजपा मंडल कार्यालय में भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष मुकेश राय के अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित किया गया। जिसमें उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व विदेश मंत्री सह भाजपा नेत्री सुषमा स्वराज के निधन से पूरा देश स्तंभ है। उन्होंने कहा कि उनका निधन न केवल भाजपा बल्कि पूरे देश की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इसके साथ ही उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए शोक प्रकट की।
उक्त शोक सभा में भाजपा नेता अमलेश कुमार चुन्नू, उमेश राय महंथ, महामंत्री प्रवीण शेखर, प्रमोद राय, अविनाश कुमार डब्लू, विक्रम, सुमित, सौरभ पश्चिमी मंडल अध्यक्ष पंकज पासवान सहित दर्जनों भाजपाई कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए गहरा शोक प्रकट किया।