BiharDesriNationalSahdei BuzurgVaishali
Trending
जिला पदाधिकारी वैशाली के निर्देश पर सभी उच्च एवं उच्चतर विद्यालय का किया गया निरीक्षण

सहदेई बुजुर्ग – राज्य सरकार के शिक्षा विभाग एवं जिला पदाधिकारी वैशाली के निर्देश पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान एवं सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने प्रखंड के माध्यमिक विद्यालयों में का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन हो रहा है या नहीं इसकी जांच की गई।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान ने प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय पोहियार का निरीक्षण किया।इसके अलावे प्रखंड के वीडियो डॉ इस्माइल अंसारी ने उच्च माध्यमिक विद्यालय चकजमाल (ब्लॉक के पीछे) का निरीक्षण किया।सीओ सोहन राम ने उच्च माध्यमिक विद्यालय तोई मठ एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय नयागंज का निरीक्षण किया।प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अवधेश कुमार ने उच्च माध्यमिक विद्यालय गनियारी,उच्च माध्यमिक विद्यालय सुलतानपुर,उच्च माध्यमिक विद्यालय मुरौवतपुर,उच्च माध्यमिक विद्यालय चकजमाल एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय रामपुर खैरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बच्चों की संख्या,उनकी उपस्थिति,विद्यालय में साफ-सफाई की व्यवस्था,बच्चों के हाथ-धुलाई की व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया गया।
साथ ही विद्यालय आने वाले बच्चे मास्क का प्रयोग करते हैं या नहीं यह देखा गया।विद्यालय में सैनिटाइजर की उपलब्ध है या नहीं इसकी भी जानकारी ली गई।बच्चों के विद्यालय आने हेतु अभिभावकों की सहमति पत्र की भी जांच निरीक्षण के दौरान की गई।निरीक्षण के संबंध में जानकारी देते हुए सीओ सोहन राम ने बताया कि निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में सारी व्यवस्था लगभग ठीक थी।केवल थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था नहीं पाई गई।विद्यालयों को सख्त निर्देश दिया गया है कि वह जल्द से जल्द थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की जाय।