
रिपोर्ट: अभिषेक राय, तेघड़ा। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के द्वारा तेघड़ा अनुमंडल में विधिक सेवा समिति का विधिवत गठन कर दिया गया है। सब जज तेघड़ा को समिति का अध्यक्ष, अनुमंडल पदाधिकारी तेघड़ा को उपाध्यक्ष और मुंसिफ तेघड़ा को सचिव बनाया गया है जबकि सरकारी वकील भरत कुमार, अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह एवं विलास कुमार सदस्य के रूप में अधिसूचित किये गये हैं। इस समिति का कार्यकाल दो वर्षों का होगा।
अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह एवं विलास कुमार को विधिक सेवा समिति का सदस्य बनाये जाने पर अनुमंडल अधिवक्ता संघ तेघड़ा के अधिवक्ता शशिभूषण भारद्वाज, सुरेन्द्र कु0 महतों, सच्चिदानंद राय, प्रमोद कुमार, रेणु कुमारी, बालेश्वर प्रसाद राय, राजकुमार झा आदि ने बधाई देते हुये कहा कि इस समिति के गठन से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को न्याय प्राप्त होने में मदद मिलेगी। समिति के सदस्य अधिवक्ता अशोक कु0 सिंह ने बताया कि समिति की सिफारिश से न्यायालय शुल्क भुगतान नहीं करना पड़ेगा तथा जरूरतमंद लोगों को मुफ्त विधिक सहायता देने में मदद की जायेगी।