
रिपोर्ट: मृत्युंजय कुमार, भगवानपुर (बेगूसराय)। प्रखंड मुख्यालय स्थित हीरो एजेंसी के ऊपर पूर्व मुखिया दारोगा राय के मकान में मंगलवार को भाजपा मंडल के दोनों अध्यक्ष क्रमशः मुकेश राय, जिला भाजपा उपाध्यक्ष बलराम सिंह, जद यू अध्यक्ष डॉ.सुंदेश्वर प्र.सिंह, लोजपा अध्यक्ष अनिल पासवान, जिला लोजपा के चन्दन शर्मा, मंडल महामंत्री प्रवीण शेखर द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित के विधिवत चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया।
उक्त मौके पर सीने अभिनेता सह भाजपा नेता अमिय कश्यप ने अपने संबोधन में एन डी ए गठबंधन के सभी साथियों को आपसी तालमेल से प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों के गांवों में जाकर मोदी सरकार द्वारा किये गए विकासात्मक कार्यों के बल पर आमलोगों को संगठित होकर भाजपा उम्मीदवार गिरिराज सिंह को अपना अपना बहुमूल्य मत देने के लिए गोलबंद करने की अपील की। वहीं सीने अभिनेता राकेश कुमार महंथ ने भी चुनाव संचालन हेतु कुछ टिप्स दिए। उक्त मौके पर भाजयुमो के मनीष कुमार एवं अमितेश कुमार, बजरंग दल संयोजक निशांत भारद्वाज, रूपेश कुमार, अविनाश कुमार डव्लू, पहलवान जी पिंटू, सुमित वत्स सहित सैकड़ों एन डी ए गठबंधन के कार्यकर्ता मौजूद थे।