
बिदुपुर प्रखण्ड के मझौली योगी स्थान के प्रांगण में अयोजित नौ दिवसीय महाविष्णु यज्ञ के दूसरे दिन यज्ञ मंडप में सुबह से ही विधि विधान के साथ आचार्यो द्वारा पूजन कराया गया।योगी स्थान में स्थायी रूप से निर्मित यज्ञ मंडप के चारो ओर परिक्रमा करने वालो की भीड़ काफी संख्या में देखे गए।भीषण गर्मी एवम तेज धूप के वावजूद भी लोगो की आस्था कम नही हो रही है।वही बीते देर रात तक लोगो द्वारा प्रवचन का आनंद एवम श्रवण किया गया।उसके बाद रासलीला के प्रथम दिन वृंदावन से आये कलाकारों द्वारा की गई प्रस्तुति करण से लोग काफी भाव विह्वल हो गए।
ब्रज भाषा मे किये जा रहे माधुर्य भाव से प्रस्तुति करण की लोगो द्वारा काफी सराहना किया गया।पूरे यज्ञ मंडप के इर्द गिर्द काफी संख्या में दुकानें सजे हुए है,वही बच्चों के मनोरंजन के लिए बड़ा झूला से लेकर ब्रेक डांस,आदि विभिन्न तरह के झूले एवम खेल दिखाने वाले पहुंचे हुए है।पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से गुंजयमान हो गई है।लगभग पांच किलोमीटर की दूरी में हाजीपुर जंदाहा मुख्य मार्ग से लेकर हाजीपुर महनार मुख्य मार्ग तक दिलावरपुर पूर्व गाँव, बिदुपुर बाजार तक रोशनी एवम साउंड की व्यवस्था किये गए है।जिसके कारण काफी दूर दूर तक आवाज यज्ञ का लोगो की कान तक पहुंच रहे है।
वाराणसी से आये आचार्यो द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन विधि विधान के साथ कराए जा रहे है।यज्ञ कमिटी के सदस्यो में उपेंद्र चौधरी,व्यापार मंडल अध्यक्ष चंद्रभूषण उर्फ टुन्नीलाल, नवीन चौधरी,सुजीत कुमार,हरेनाथ राय,अरविंद चौधरी पँचायत समिति सदस्य आदि काफी सक्रिय देखे जा रहे है।यज्ञ में हो रहे मंत्रोच्चार से पूरा क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण कायम हो गया है।