
डेस्क, वैशाली, राघोपुर। राघोपुर भाजपा कार्यालय फतेहपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई.उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया। गौतम सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय बहुयामी व्यक्तित्व के धनी थे।इस महान व्यक्तित्व में कुशल अर्थ चिंतक संगठन शास्त्री शिक्षाविद राजनीतिज्ञ बकता लेखक आदि जैसी प्रतिभाएं छुपी थी।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय महान चिंतक और संगठन थे।आर एस एस के एक महान नेता हुआ भारतीय समाज के बड़े समाज सेवक होने के साथ वह साहित्यकार भी थे। निरंजन साह ने कहा कि एकात्म मानववाद के विचारों के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय केवल एक नाम ही नहीं बल्कि एक विचारधारा थे।
इस अवसर पर भाजपा नमामि गंगे प्रकल्प के प्रदेश सह संयोजक गौतम सिंह, लघु उद्योग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शिव शंकर यादव, भाजयुमो जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष डॉ मुकेश कुमार, भाजपा नेता मृत्युंजय सिंह, भाजपा राघोपुर पूर्वी मंडल उपाध्यक्ष निरंजन साह, भाजयुमो राघोपुर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष प्रमोद रजक, भाजपा आईटी सेल संयोजक जयप्रकाश सिंह उर्फ छोटू, आनंद मोहन, अमित कुमार आदि थे।