जल संग्रहण करने के लिए वृक्षारोपण अति आवश्यक है : संजय कुमार सिन्हा
जिला वन पदाधिकारी के द्वारा वृहत पैमाने पर किया गया वृक्षा रोपण

मृतुन्जय कुमार, भगवानपुर ( बेगूसराय )। जल शक्ति अभियान के तहत वृहत् वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरूआत प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत बसही गांव में शुक्रवार को पूर्व सांसद राजवंशी महतो ने अपने 3 एकड़ जमीन में वन विभाग के जिला पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा, वनक्षेत्र पदाधिकारी राम चंद्र यादव, प्रमुख शत्रुधन कुमार, बी डी ओ अजय कुमार, सी ओ कुमार नलिनीकान्त, पी ओ अमरेंद्र प्रताप सिंह एवं मुखिया प्रतिनिधि सुजीत कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर वन विभाग के जिला पदाधिकारी श्री सिन्हा ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए हम सबों को कम से कम एक एक वृक्ष लगाना चाहिए। जल संग्रहण करने में वृक्ष का भी महत्वपूर्ण भूमिका है।
इसके लिए आपलोग अपनी मानसिकता को बदलें एवं वृक्ष लगावें और साथ ही दूसरे लोगों को भी वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित करें। वहीं पूर्व सांसद राजवंशी महतो ने कहा कि जिस तरह जल ही जीवन है मानव के लिए ठीक उसी तरह वृक्ष का होना भी जरूरी है मानव के लिए इसलिए इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी जरूरी है। उक्त कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों के द्वारा दर्जनों ग्रामीणों को एक एक पौधा देकर उत्साह बढ़ाया गया। फिर उपरोक्त सभी पदाधिकारी पासोपुर गांव जाकर अनुपम कुमारी के खेत में भी वृक्षारोपण करवाया।
उक्त मौके पर किसान सलाहकार रेणु कुमारी, किसान राकेश कुमार, संतोष कुमार राय, पैक्स अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह, राम विलाश सिंह, मुकुल चौधरी, अमित कुमार, मोहित महतों, अरविन्द महतों, सोमेश चौधरी, आनंद कुमार मोना, सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।