
चुनाव डेस्क, बिदुपुर। नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राघोपुर विधान सभा क्षेत्र के बिदुपुर स्थित राम नंदन उच्च बिद्यालय प्रांगण में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव देश का महत्वपूर्ण चुनाव है। यह चुनाव देश को बचाने का चुनाव है इसलिए 06 मई को अपना मतदान अवश्य करे। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई गरीब और अमीर की लड़ाई है, धर्म और अधर्म, न्याय और अन्याय की लड़ाई है इसलिए वक्त आ गया है सब मिल जुल कर एक हो और देश को बचाने का काम करे।
आरक्षण को बचाने का काम कीजिये यहां जनता की अदालत है पीएम मोदी ने अबतक एक काम नही किया बल्कि बिहार को ठगने का काम किया है। इस चुनाव में आपके नेता लालूजी को दूर रखा गया है।भाजपा वाले लोग उन्हें फंसा रहे है। भाजपा वाले अगर सोच रहे है कि जेल में बंद कर आरक्षण खत्म कर देंगे, संविधान बदल देंगे तो यह भूल जाये। अगर संविधान पर खतरा होगा तो इसका अंजाम बुरा होगा।
पूर्ब उप मुख्यमंत्री श्री यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ऐसा कोई सगा नही जिसको पलटू चाचा ने ठगा नही बिहार में शराबबंदी बकवास है बल्कि शराब की होम डिलीवरी हो रही है शराब चालू है। गलत तरीके से धन अर्जन करना पलटू चाचा का काम है। पुलिस का काम अपराधियो को पकड़ना है लेकिन वो अपराधी के पीछे नही बल्कि शराब के पीछे बेचैन है कार्यक्रम के अंत मे उन्होंने भाजपा भगाओ देश बचाओ का नारा लगाया और कहा कि लालूजी के बेटे को राघोपुर का बिधायक बनाया है तो यह आशीर्वाद और प्यार को बरकरार रखे कार्यक्रम की अध्यक्षता और संचालन रालोसपा जिलाध्यक्ष कमल प्रसाद सिंह ने किया।
इस मौके पर राजद प्रत्याशी पूर्ब मंत्री शिवचंद्र राम, एमएलसी सुबोध राय, बिधायक साहिन अख्तर,तेली महासभा प्रदेश अध्यक्ष रणविजय साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष रवि चौरसिया, प्रेम कुमारी, प्रदेश महासचिव नागेंद्र प्रसाद सिंह, शत्रुध्न प्रसाद राय, बिनोद श्रीवास्तव, प्रखंड अध्यक्ष राज किशोर सिंह, अनिल चंद्र कुशवाहा, राजीव रंजन सिंह, सुरेश प्रसाद सिंह, देवराज सिंह, राकेश रमन चौबे, गुड्डू कुशवाहा, राज कुमार, कन्हैया सिंह, पूर्ब मुखिया संजीव कुमार, बलराम गिरी आदि मौजूद थे।