प्रखंड़ स्तरीय शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति की बैठक हुई सम्पन्न

मृत्युंजय कुमार, भगवानपुर ( बेगूसराय ) बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति बिहार प्रदेश के आह्वान पर प्रखंड स्तरीय शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति की बैठक सोमवार को प्रखंड संसाधन केंद्र भगवानपुर में आहूत की गई। जिसकी अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष मो0 राइस उद्दीन ने किया, जबकि बैठक का संचालन राम प्रवेश महतो ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी शिक्षकों को 18 जुलाई को बिहार विधानसभा के समक्ष विशाल महाधरना में पटना के गर्दनीबाग पहुँचने का निर्णय लिया गया।
उक्त बैठक में नियमित शिक्षकों की भाँति सेवाशर्त व अन्य सुविधा के लिए लाखों लाख की संख्या में पटना पहुंचे ताकि शिक्षा और शिक्षक विरोधी राज्य सरकार की कुम्भकर्णी निन्द्रा भंग हो। उक्त बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड सचिव गोपाल कुमार, बी.आर.पी.एस.एस के अध्यक्ष राम प्रवेश महतो, सचिव अमित कुमार, जिला सचिव संजय कुमार हिटलर, उपाध्यक्ष सुमनकुमार, धीरज कुमार, देवव्रत आर्य, गणेश राम, मनोज कुमार साह, चंदन कुमार, टी एस यु एन एस एस के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, विकास मिश्रा, राजनारायण झा, टी. पी. एस. एस. के अध्यक्ष संदीप कुमार, मो. एहसान, प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सिंह, मनोज कुमार, बिन्देश्वरी पासवान, सुभाष कुमार, हरगौरी चौधरी, राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, कंचन कुमारी सहित सभी संघों के संघीय पदाधिकारी उपस्थित थे।