
न्यूज़ डेस्क, बिदुपुर। बिदुपुर थाना के इस्माइलपुर गांव के राम जानकी ठाकुरवाड़ी के सामने हाजीपुर जंदाहा मुख्य मार्ग पर दोपहर में हाजीपुर से बिदूपुर स्टेशन आ रही ई रिक्शा के पलट जाने से एक तीस वर्षीय व्यक्ति गम्भीर रूप से जख्मी हो गया जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया। इलाज के दौरान जख्मी व्यक्ति की मौत हो गई।
मृतक तीस वर्षीय सुबोध कुमार पिता स्वर्गीय नागेश्वर दास, राजापाकड़ बनघरा का निवासी था। मृतक के परिजन शव को लेकर इस्माइलपुर गांव के निकट घटनास्थल पर सोमवार की देर शाम मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। जाम के कारण एन एच पर वाहनों के लम्बी कतारे दोनो ओर लग गए और आवागमन बाधित हो गए।
मृतक के परिजन एवम समर्थक मुआबजा की मांग कर रहे थे। साथ ही प्रशासन पर लापरवाही करने का आरोप लगा रहे थे। घटना की सूचना बिदुपुर थाने की पुलिस को स्थानीय लोगो द्वारा दी गयी है। समाचार लिखे जाने तक आवागमन बाधित थी तथाजाम स्थल पर पुलिस नही पहुंची थी।