शुभंकरपुर पंचायत में फैले भ्रष्टाचार खिलाफ लोक चेतना दल का आमरण अनशन शुरू

चंदन कुमार
मुजफ्फरपुर लोक चेतना दल द्वारा शुभंकरपुर पंचायत भवन परिसर में शुभंकरपुर पंचायत में फैले भ्रष्टाचार को समाप्त करने के उद्देश्य आज से चंदा देवी पंचायत सचिव शुभंकरपुर लोक चेतना दल के द्वारा आमरण अनशन प्रारंभ किया गया। दल के प्रदेश संगठन सचिव धनवंती देवी के द्वारा अनशनकारी को माला पहनाकर अनशन प्रारंभ किया गया। दल के कार्यकर्ताओं ने शुभंकरपुर पंचायत में फैले भ्रष्टाचार के संबंध में व्यापक चर्चा की और कहा कि लोक चेतना दल हर स्तर पर भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए कृत संकल्पित है। जिस के क्रम में शुभंकरपुर पंचायत आवास सहायता के द्वारा अवैध वसूली करने का साक्षी जिला प्रशासन को उपलब्ध कराया गया।
बार-बार अनुरोध किया गया लेकिन कार्रवाई नहीं की गई इससे साफ जाहिर होता है कि पंचायत में फैले भ्रष्टाचार केवल पंचायत का भ्रष्टाचार नहीं बल्कि प्रखंड जिला एवं राज्य भ्रष्टाचार का द्योतक है यदि पदाधिकारी भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेंगे तो भ्रष्टाचार कैसे रुकेगा अतः सरकार एवं प्रशासन इस भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदार है। अनशन स्थल पर मुख्य रूप से रंजीत कुमार निषाद जिला उपाध्यक्ष , आनंद कुमार झा जिला महासचिव, इतवारी बाबा, नागेश्वर राय, सुनील कुमार, विकास कुमार, बच्ची देवी, मिथलेश देवी, पूनम देवी ,पिंकी देवी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।