जिलाधिकारी वैशाली श्रीमती उदिता सिंह की उपस्थिति में दिया गया बिहार विधान परिषद 2020 को लेकर प्रशिक्षण

वैशाली। बिहार विधान परिषद 2020,04 शिक्षक 04 स्नातक तिरहुत हेतु विकास भवन,हाजीपुर के सभागार में मतदान पदाधिकारियों एवं कर्मियों का प्रशिक्षण जिलाधिकारी वैशाली श्रीमती उदिता सिंह की उपस्थिति में दिया गया । मतदान पदाधिकारियों को कोविड-19 के सभी मानकों का पालन करते हुए निष्पक्ष एवं सफल मतदान संपन्न कराने हेतु विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्मिक एवं प्रशिक्षण कोषांग के वरीय पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त श्री विजय प्रकाश मीणा, प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी श्री राजेश रोशन, श्रीमती कुमारी अर्चना एवं कार्मिक कोषांग के नोडल पदाधिकारी श्री संजय कुमार सिंह द्वारा मतदान पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सफल चुनाव कराने हेतु संबोधित किया गया। प्रशिक्षण में मतदान पदाधिकारी के रूप में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवम् बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रखंडों के प्रधानाध्यापक एवम् अन्य कर्मी उपस्थित थे।