बाढ़ सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत आंगनवाड़ी सेविका को प्रशिक्षणप्रशिक्षण

मृतुन्जय कुमार,भगवानपुर (बेगूसराय)। प्रखंड मुख्यालय स्थित सी डी पी ओ कार्यालय में गुरुबार को आंगनवाड़ी के सभी सेविकाओं को बाढ़ सुरक्षा सप्ताह के विषय पर जिला के अनुभवी मास्टर ट्रेनर क्रांति कुमारी एवं राजेश कुमार के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
जिसमें उन्होंने बाढ़ आने की चेतावनी के बाद आमलोगों को क्या क्या एवं बाढ़ आ जाने की स्थिति में लोगों को क्या सावधानी बरतनी चाहिए सहित अन्य बातों पर विस्तार से चर्चा की। वहीं सी ओ कुमार नलिनीकान्त द्वारा भी उपस्थित सेविकाओं को स्थानीय संसाधनों के माध्यम से सेड का निर्माण करने, मॉकड्रिल के द्वारा बाढ़ के समय प्राथमिक उपचार एवं खोजबचाव दल का महत्व पर प्रकाश डाला तथा बाढ़ मानक संचालन प्रक्रिया की जानकारी दी। उक्त मौके पर आंगनवाड़ी सेविका संघ के जिलाध्यक्ष अर्चना चौधरी, रजनी कुमारी, सुनीता कुमारी, रजनी, इंदु, सज्जन ,सीता कुमारी सहित दर्जनों आंगनवाड़ी सेविकाएं मौजूद थी।