मतदाता जागरूकता अभियान में कार्यक्रम के दौरान लोगों में देखा गया उत्साह

रिपोर्ट: मृत्युंजय कुमार, भगवानपुर (बेगूसराय)।लोकसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा भयमुक्त संपन्न कराने तथा इसमें मतदाताओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को एस डी ओ डॉ0 निशांत कुमार भगवानपुर पहुंचे। प्रखंड मुख्यालय मैदान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को लेकर बच्चों एवं आगनवाड़ी कार्यकर्त्ताओं के द्वारा बनाई गई आकर्षक रंगोली, चित्रांकन एवं मेंहदी प्रतियोगिता का अवलोकन किया। बच्चों ने अपने कलात्मक प्रतिभा के द्वारा मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। वहीं बी ई ओ के अनुपस्थिति में मध्यान भोजन प्रभारी राजेश कुमार के द्वारा डम्मी ई बी एम मशीन के साथ मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान एस डी ओ डॉ0 निशांत कुमार ने कार्यक्रम स्थल पर बने सेल्फी प्वांइट पर जाकर अपनी मोबाईल से अधिकारीयों के साथ सेल्फी भी ली। इस कार्यक्रम के दौरान एस डी ओ ने कहा कि सेल्फी प्वांइट भी मतदाताओं को जागरूक करने का एक हिस्सा है।
सेल्फी के समय बी डी ओ अजय कुमार, सी ओ कुमार नलिनीकान्त, सी डी पी ओ राधिका रमन रानी, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी दिलीप कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी अमरेंद्र प्रताप सिंह आदि साथ थे। कार्यक्रम को शुरुआत एस डी ओ डॉ0 निशांत कुमार, अनुमंडल निर्वाचन पदाधिकारी, बी डी ओ अजय कुमार, सी ओ कुमार नलिनी कान्त एवं सी डी पी ओ राधिका रमन रानी के द्वारा विधिवत दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। साथ ही सभी वरीय पदाधिकारियों को बुके देकर सम्मनित किया गया।
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एस डी ओ डॉ0 निशांत कुमार ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का महापर्व है। मतदाता भयमुक्त होकर मतदान करें और आस पास के लोगों से मतदान करवाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि किसी भी चुनाव में अधिकाधिक मतदाताओं की भागीदारी स्वस्थ लोकतंत्र की पहचान है। वहीं बी डी ओ अजय कुमार ने कहा कि पांच वर्षों के बाद हमें देश की सेवा के लिए सच्चे और ईमानदार प्रतिनिधियों को चुनने का मौका मिलता है। इसलिए देश हित में हमलोग अच्छे प्रतिनिधि को चुनने का काम करें। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका, आशा कार्यकर्त्ता, जीविका के महिलाओं के आलावा स्वयंसेवी महिलाएं सहित प्रखंड के सभी कर्मी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रखंड शिक्षक संघ के नेता रामप्रवेश महतों ने किया।