वाणीश्री न्यूज़, समस्तीपुर । जिले में बीएसएनएल नेटवर्क की समस्या को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मानव जीत सिंह ढिल्लो के आदेश पर सभी थाना अध्यक्ष एवं पुलिस अधिकारियों के मोबाइल नंबर को बीएसएनएल के जगह पर निजी कंपनी का सिम मुहैया कराया गया हैं। जिले के 29 थाना अध्यक्ष एवं इंस्पेक्टर को बीएसएनएल के नेटवर्क की समस्या को देखते हुए निजी कंपनी से लिया गया नया नंबर दिया गया है। इसके बाद अब जिला प्रशासन के मोबाइल नंबर पर कॉल लगाने में कोई समस्या नहीं होगी।
मिली जानकारी के अनुसार बीएसएनएल के नेटवर्क की समस्या काफी लंबे समय से थी। हालांकि जिला प्रशासन एवं सभी सरकारी अधिकारियों को बीएसएनएल के नंबर सरकार द्वारा मुहैया कराई जाती थी। जिसमें आए दिन नेटवर्क खराब नेटवर्क एवं कॉल डिस्कनेक्टिंग की समस्या होती रहती थी। जिसे देखते हुए सभी पुलिस पदाधिकारियों को निजी कंपनी का सिम कार्ड उपलब्ध करवा दिया गया है। जिले के रोसरा, विभूतिपुर सहित दूर देहात के कई थानों क्षेत्र में बीएसएनएल के खराब नेटवर्क के कारण लोगों को पुलिस थाना से संपर्क करने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता था। बताया जाता है कि पूर्व से समस्तीपुर जिला के सभी थाना, ओपी एवं पुलिस कार्यालय में बीएसएनल का सिम पूर्व से है।
लेकिन वर्तमान में सदूर देहाती इलाकों के साथ कई क्षेत्र की परिधि में भी भारत संचार निगम लिमिटेड के नेटवर्क की स्थिति काफी दयनीय हो चुकी है। इस कारण समय-समय पर काफी समस्याएं उत्पन्न हो रही थी। इसीलिए जिले के सभी थानों को उच्च श्रेणी के नेटवर्क वाली निजी दूरभाष कंपनी का सिम उपलब्ध कराए गए हैं। एसपी मानव जीत सिंह ढिल्लों ने इस सिम का उपयोग सरकारी नंबर के रूप में ही करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि सरकारी सिम का दुरुपयोग किए जाने पर अनुशासनिक कार्रवाई भी की जा सकती है।
यहाँ देखें सभी थाने का मोबाइल नंबर की पूरी लिस्ट :
नगर थाना : 6287742525
पटोरी थाना : 6287742526
रोसड़ा थाना : 6287742527
पूसा थाना : 6287742528
बंगरा थाना : 6287742529
विद्यापतिनगर थाना : 6287742530
सिंघिया थाना : 6287742531
हथौड़ी थाना : 6287742532
मुसरीघरारी थाना : 6287742533
घटहो ओपी : 6287742534
खानपुर थाना : 6287742535
दलसिंहसराय थाना : 6287742536
मथुरापुर ओपी : 6287742537
शिवाजीनगर ओपी : 6287742538 / 6287742545
मोहिउद्दीनगर थाना : 6287742539
बिथान थाना : 6287742540
उजियारपुर थाना : 6287742541
अंगारघाट थाना : 6287742542
हसनपुर थाना : 6287742543
मुफ्फसिल थाना : 6287742544
सरायरंजन थाना : 6287742545
महिला थाना : 6287742546
मोहनपुर ओपी : 6287742547
वैनी ओपी : 6287742548
वारिसनगर थाना : 6287742549
मुफस्सिल अंचल : 6287742550
रोसड़ा अंचल : 6287742551
पटोरी अंचल : 6287742553
परिचारी प्रवर : 6287742554