वाणीश्री न्यूज़, बिदुपुर।बिदुपुर प्रखण्ड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन कार्यालय भवन में दूसरे दिन सोमवार को शेष बचे एक दर्जन पंचायतो के मुखिया एवम वार्ड सदस्यों को शपथ दिलाया गया,वही उप मुखिया का चुनाव भी देर शाम तक चुनाव के उपरांत शपथ दिलाई गई और प्रमाण पत्र बीडीओ किरण कुमारी के द्वारा दिया गया।
चुनाव और शपथ को लेकर पूरे दिन गहमागहमी बनी रही। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को शेष पँचायत शीतलपुर कमालपुर पँचायत में उप मुखिया पद पर निर्विरोध अर्चना सिंह निर्वाचित हुए। आमेर पँचायत में उप मुखिया पद पर अविनाश कुमार चौधरी, नावानगर पँचायत में उप मुखिया पद पर इंदु देवी,खानपुर पकड़ी पँचायत में उप मुखिया पद पर निर्विरोध तिलकी देवी, दिलावरपुर गोवर्धन पँचायत में उप मुखिया पद पर फूलवन्ती देवी,मथुरा पँचायत में लॉटरी से उप मुखिया पद पर शकुंतला देवी,चेचर में उप मुखिया पद पर निर्विरोध नरेंद्र कुमार सिंह, मजलिशपुर पँचायत में सिकन्दर कुमार, कुतुबपुर में पूनम देवी, बाजितपुर सैदात पँचायत में नीलम देवी निर्विरोध उप मुखिया पद र निर्वाचित हुईं।
जुड़ावनपुर पँचायत में कोमल देवी उप मुखिया पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए जबकि कथौली या पँचायत में उप मुखिया पद पर मुकेश कुमार निर्वाचित हुए।