वाणीश्री न्यूज़, वैशाली . प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी वैशाली रजत किशोर सिंह , ‌सीओ ‌गौरव कुमार के साथ 5 अक्टूबर ‌से वैशाली प्रखंड के अंतर्गत पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों का नामांकन शुरू करवाया।साथ ही वैशाली थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह अपने दल बल के साथ काफी चाक चौबंद सुरक्षा ब्यवस्था किये हुए थे।

मेन गेट से सिर्फ प्रत्याशी और प्रस्तावक को जाने की इजाजत थी।बाकी ‌गेट के ‌बाहर मेले जैसा माहौल था। आज छठे चरण ‌के पंचायत चुनाव के लिए मुखिया पद के लिए 6 महिलाएं और 9 पुरूष,पंचायत समिति पद के लिए 2 महिला और 5 पुरूष,ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 37 महिला और 48 पुरुष, ग्राम कचहरी के पंच पद के लिए 9 महिला और 12  पुरुषों ‌ने नामांकन पत्र भरा।सभी ‌कार्य बीडियो वैशाली के देखरेख में संपन्न हुआ.

 

Google search engine
Previous articleजदयू नेता ने फर्जी प्रमाण पत्र पर बीआरपी बिदुपुर के पद पर चयनित शिक्षक के संबंध में दिया आवेदन
Next articleसमाज का चिंतन और चरित्र ऐसा हो गया है कि किसी भी घर की बच्ची अब सुरक्षित नहीं : पप्पू यादव