वैशाली। 2 अक्टूबर को भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री एवं महात्मा गांधी के जन्मदिन ‌‌के अवसर पर ‌वैशाली प्रखंड विकास पदाधिकारी रजत किशोर सिंह ने प्रखंड परिसर के आईटी भवन के स‌भागार में गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। श्रद्धांजलि अर्पण के बाद रजत किशोर सिंह ने ‌कोविड टीकाकरण महाभियान एवं जन जागरूकता अभियान की शुरूआत की।

इस कार्यक्रम में प्रखंड कार्यालय के वरीय पदाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी वैशाली, जिला प्रतिरक्षा पदाधिकारी के साथ अंचलाधिकारी वैशाली गौरव कुमार, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, कार्यपालक सहायक अभियंता,‌ लेखापाल राजेश ने भी माल्यार्पण किया। साथ ही शिक्षक व‌रूण कु‌मार, संजय कुमार, उपेंद्र कुमार, केयर इंडिया के बीएएम  संजीव, बीएच‌एम भी उपस्थित ‌थे। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने उपस्थित ‌छात्र छात्राओं को मास्क की महत्ता के बारे ‌में भी ‌जानकारी दिया एवं टीकाकरण पर बल दे‌ने को कहा।

तत्पश्चात सभी पदाधिकारियों के साथ टीकाकरण स्थल का ‌निरीक्षण करने के लिए र‌वा‌ना ‌हुए। आज ‌के महाभियान के लिए कन्या मध्य विद्यालय दाउदनगर, आंगनबाड़ी केंद्र 183, मध्य विद्यालय राहिमपुर, एपीएचसी भगवानपुर रत्ती में बने टिकाकरण ‌केंद्रों का निरीक्षण किया गया। सभी ‌केंद्रों पर जीविका दीदीयों ‌ने पुरे उत्साह के साथ कार्य किया एवं प्रभारी ‌बीपीएम  मुकेश कुमार भी अपने दल बल के साथ तैनात थे। बीडियो साहब ने कहा कि आज के महा अभियान को सफल बनाने में जन सहयोग भी जरूरी था और काफी उत्साह भी देखा गया।

 

Google search engine
Previous articleE PAPER वाणीश्री न्यूज़ 03-10-2021 SUNDAY
Next articleजब चित्त श्री हरि के पवित्र कथा-कीर्तन में डूब जाय उन्हें किसी भी प्रकार की बाधा नही आती – श्री गुप्तेश्वर जी महाराज