वट सावित्री के पूजन के अवसर पर  सुहागिन महिलाओं ने वटवृक्ष के नीचे उपस्थित होकर की पूजा अर्चना

सहदेई बुजुर्ग – वट सावित्री के पूजन के अवसर पर सहदेई बुजुर्ग प्रखंड में सुहागिन महिलाओं ने जगह जगह बड़ी संख्या में वटवृक्ष के नीचे उपस्थित होकर पूजा अर्चना की।
सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र की कामना एवं परिवार के सुख समृद्धि की मंगल कामना लिए वट सावित्री पूजन के अवसर पर बड़ के पेड़ की पूजा अर्चना की।महिलाओं ने पूरे धार्मिक रीति रिवाज से परंपरागत रूप से पूजा अर्चना करने के साथ है बड़ के पेड़ में धागा लपेट कर अपने पति के लंबी उम्र एवं परिवार के सुख समृद्धि की कामना की।
महिलाओं ने इस मौके पर सत्यवान सावित्री की कथा कही और सुनी। सुहागिन महिलाएं अपने सुहाग की निशानीयों के साथ सज कर पूजन के लिए वट वृक्ष के नीचे उपस्थित हुई थी।कई स्थानों पर महिलाओं ने घरों में ही बड़ के पेड़ की डाली गमलों आदि में लगाकर घरों में ही बट सावित्री की ही पूजा अर्चना की।
Google search engine
Previous articleनल जल योजना से महीनों से जल आपूर्ति बाधित होने से आक्रोशित दर्जनों ग्रामीणों ने जलापूर्ति केंद्र पर उपस्थित होकर किया प्रदर्शन
Next articleमहनार एसडीओ मनोज प्रियदर्शी के निधन पर लोजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर