रिपोर्ट: अभिषेक भारती, तेघड़ा। बलान नदी डूबने से एक बच्चे मौत
तेघड़ा, तेघड़ा थाना क्षेत्र के चिल्हाय पंचायत के अम्बा गांव में बलान नदी में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गया.

बताया जाता है कि घर के बगल में ही बलान नदी है जहाँ बच्चा खेलने के क्रम ही नहाने नदी चला गया। बलान नदी में स्नान करने के क्रम में गहरे पानी मे डूबने से एक 5 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।

 

ग्रामीण की मदद से बलान नदी से बच्चे की शव को बाहर निकाली गया. तत्क्षण इसकी सूचना तेघड़ा पुलिस को दी गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु बेगुसराय भेज दिया गया. मृतक बालक की पहचान अम्बा गांव निवासी फूलचंद सहनी का 5 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार के रूप में हुई. घटना की खबर मिलने के बाद मृतक के परिवार सहित गांव में कोहराम मच गया. बताया जाता है कि मृतक दो भाई था जिसमे मृतक छोटा था।

Google search engine
Previous articleसिंगर दिव्या सिंह ने बढ़ाया जिले का मान जगह जगह हो रही प्रसंशा
Next articleपूर्वोत्‍तर क्षेत्र तथा उत्‍तर बिहार में मिनी फूड पार्कों की विशाल संभावना – श्री पशुपति कुमार पारस