प्रखंड के सात और विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य बंद करने का आदेश जारी

वाणीश्री न्यूज़, सहदेई बुजुर्ग – सहदेई बुजुर्ग प्रखंड में बाढ़ की विकराल स्थिति को देखते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सहदेई बुजुर्ग ने प्रखंड क्षेत्र के सात और विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य बंद करने का आदेश जारी किया है।इस प्रकार प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ एवं जलजमाव के कारण अभी तक कुल 30 विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य को बंद कर दिया गया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सहदेई बुजुर्ग के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अवधेश कुमार ने 05 अक्टूबर को आदेश जारी कर प्रखंड के मध्य विद्यालय पोहियार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकजमाल, उत्क्रमित मध्य विद्यालय आलमपुर,नवसृजित प्राथमिक विद्यालय चैनपुर मुसर टोला,नवसृजित प्राथमिक विद्यालय चकुम्मर मुसहर बस्ती,नवसृजित प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय अफजलपुर में बाढ़ एवं जलजमाव की स्थिति को देखते हुय शैक्षणिक कार्य बंद करने का आदेश दिया है।

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि विद्यालय क्षेत्र भ्रमण के दौरान विद्यालय के प्रधान द्वारा दिए गए अभ्यावेदन में कहा गया है कि विद्यालय बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं।जिससे बच्चों के विद्यालय आने-जाने के क्रम में अप्रिय घटना घटने की प्रबल संभावना बनी रहती है।जिसके बाद विद्यालय एवं छात्र हित में बाढ़ सुरक्षा के दृष्टिकोण से विद्यालय का शैक्षणिक कार्य बाढ़ का पानी घटने तक स्थगित करने का आदेश जारी किया गया है।प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने अपने आदेश में कहा है कि उक्त विद्यालयों के सभी शिक्षक अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए विद्यालय में बने रहेंगे और विद्यालय के कार्यालय कार्य को संपादित करेंगे। यह भी कहा गया है की जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेश के फलाफल से आदेश प्रभावित होगा। साथ ही कहा गया है कि बाढ़ के पानी की समाप्ति के बाद विद्यालय का शैक्षणिक कार्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक स्वतः प्रारंभ कर देंगे।

इस प्रकार सहदेई बुजुर्ग प्रखंड में अभी तक बाढ़ एवं जलजमाव के कारण अभी तक कुल 30 विद्यालयों में पठन-पाठन कार्य बंद करने का आदेश दिया जा चुका है।उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व प्रखंड के प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय सहदेई बुजुर्ग, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय रामपुर कुम्हरकोल, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सहदेई बुजुर्ग कन्या, उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामपुर बघेल, उत्क्रमित मध्य विद्यालय शेखोपुर टोले विक्रमपुर,उत्क्रमित मध्य विद्यालय इब्राहिमपुर श्री दर्शन, मध्य विद्यालय सहदेई बुजुर्ग, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मजरोही रघुनंदन, प्राथमिक विद्यालय शेखोपुर कन्या,गांधी उच्च माध्यमिक ( प्लस टू ) उच्च विद्यालय सहदेई बुजुर्ग, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मजरोही सहरिया, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाजीतपुर डुमरी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिहजादी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय भगवतीपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोदीपुर,महारानी कुंवर उच्च विद्यालय वाजितपुर डुमरी, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय रामपुर बघेल अनुसूचित जाति टोला एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामपुर खैरी, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय दुबहा अनुसूचित जाति टोला, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय दुबहा मुस्लिम टोला, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय सरैया पोहियारी, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर काली स्थान, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरियारपुर में शैक्षिणिक कार्य बंद किया जा चुका है।

 

Google search engine
Previous articleकोरोना प्रोटोकाल के तहत होगा कार्तिक पूर्णिमा स्नान, घाटों पर होंगे सुरक्षा इंतजाम
Next articleभागवत कथा रसपान से मनुष्य सत्कर्म की राह पर अग्रसर होता हैं : कथावाचक गुप्तेश्वर पांडेय