वाणीश्री न्यूज़, बिदुपुर। समस्तीपुर के सांसद सह लोजपा पारस गुट के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज का बिदुपुर प्रखण्ड के कार्यकर्ताओं ने देशरी जाने के क्रम में हाजीपुर महनार मुख्य मार्ग पर बिदुपुर बाजार गांधी चौक के निकट रोक कर भव्य स्वागत किया।

प्रखण्ड अध्यक्ष राज कुमार सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने राम विलास पासवान जिंदाबाद,पशुपति कुमार पारस जिंदाबाद एवम प्रिंस राज जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।सांसद सह प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज ने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने एवम केंद्र सरकार के द्वारा किये जा रहे विकास कार्यो को जन जन तक पहुंचाने की बात कहा।उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार देश के विकास एवम देश को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।

उन्होंने उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं से एनडीए सरकार के नीतियों को जन जन तक पहुंचाने की अपील की।इस अवसर पर सांसद को स्वागत करने वालो में प्रखण्ड अध्यक्ष राज कुमार सिंह,राम प्रवेश झा,अरुण भगत,फूल बाबू सिंह,चन्दन कुमार, राम नन्दन पासवान, रमिला देवी, रामा शंकर पासवान, शंकर शर्मा, मुकेश कुमार, अनिल कुमार, सुरेश प्रसाद सिंह आदि थे।

 

Google search engine
Previous articleराoमoविo सहोरी में हर्षोल्लास से मनाया गया 73वाँ गणतंत्र दिवस
Next articleसविधान में हिंसा तोड़फोड़ का आधिकार किसी को नहीं लेकिन अब वक्त आ गया है जब सरकार को रोजगार के विषय में बात करना चाहिए और रोजगार देना चाहिए : डॉ मुकेश रौशन