वाणीश्री न्यूज़, नगरा (सारण)। प्रखंड के राणा प्रताप मध्य विद्यालय एवं उच्च के प्रांगण में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, नगरा सारण  के नेतृत्व में प्रखंड स्तर पर विज्ञान मेला एवम क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विज्ञान शिक्षकों के साथ नगरा प्रखंड के सभी मध्य विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय व उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र -छात्राओं ने भाग लिया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, नगरा सारण चंदेश्वर कामत ने बताया कि शिक्षा विभाग के निदेश पर वित्तीय वर्ष 2021के अंतर्गत राष्ट्रीय आविष्कार आभियान के तहत प्रतियोगिता का अयोजन किया गया।

जिसमें पहले समूह में वर्ग 6 से 8, जबकि दूसरे समूह में वर्ग 9 से 12 तक के छात्र -छात्राओं ने भाग लिया। विज्ञान मेला सह प्रदर्शनी में वर्ग 6 से 8 में आदर्श कुमार गुप्ता, मध्य विद्यालय कालूपुर तथा वर्ग 9 से 12 में टिंकू कुमार व अंकित कुमार का चयन जिला स्तर प्रतियोगिता हेतु किया गया।  जबकि सांत्वना पुरस्कार के लिए अंकिता मिश्रा, मध्य विद्यालय बन्नी का चयन किया गया। इसी प्रकार क्विज प्रतियोगिता में वर्ग 6 से 8 में अंकित पांडेय, मध्य विद्यालय रामपुर कला तथा वर्ग 9 से 12 हेतु गुड्डू कुमार, राणा प्रताप उच्च विद्यालय रामपुर कला का चयन किया गया।

साथ ही इस प्रतियोगता में सांत्वना पुरस्कार हेतु निधि कुमारी, मध्य विद्यालय खोड़ाईबाग, निर्जला कुमारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय तेतारपुर, खुशी कुमारी, उच्च विद्यालय तुजारपुर, तथा गुड़िया कुमारी, बी बी राम उच्च विद्यालय नगरा का चयन किया गया। इस मौके पर निर्णायक मंडल के सदस्यों के रूप में नसीम अख्तर- बी बी राम उच्च विद्यालय नगरा, राजीव रंजन सिन्हा – मध्य विद्यालय अफौर, मो कयामुद्दीन, यादव क्षत्रिय उच्च विद्यालय खोदईबाग, संतोष कुमार सिंह- राणा प्रताप मध्य विद्यालय रामपुर कला, बीआरपी राजेश कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, राणा प्रताप उच्च विद्यालय के प्राचार्य चंदेश्वर प्रसाद यादव, शिक्षक राजनाथ प्रसाद, सतीश कुमार सिंह, शिक्षिका सुनीता कुमारी, राणा प्रताप मध्य विद्यालय के प्राचार्य निर्मल कुमार ओझा, राजीव कुमार, सुनिल कुमार सिंह, विकास कुमार एवं सहायक के रूप में रंजीत कुमार भगत मौजूद थे।

 

Google search engine
Previous articleभाजपा के आवासीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन डिप्टी सीएम रेणु देवी ने संबोधित किया
Next articleघर के कमरे में मिला युवक का शव , हत्या की आशंका