वाणीश्री न्यूज़, पटना। लोजपा रामविलास पार्टी को बुथ स्तर तक मजबूत करने की कबायद जारी है। इसको लेकर लोजपा रामविलास के किसान प्रकोष्ठ राज्य के जिलों में संगठन को मजबूत करने की कवायद में लगी है। इसी को लेकर किसान प्रकोष्ठ के बिहार प्रदेश सुरेन्द्र ठाकुर द्वारा लोजपा रामविलास किसान प्रकोष्ठ के भोजपुर(आरा) का प्रखंड अध्यक्ष राजेश सिंह,  पिता स्व राम निवास सिंह को बनाया गया।

इस अवसर पर किसान प्रकोष्ठ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र ठाकुर ने सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर को लोजपा संस्थापक स्व रामविलास पासवान के सांसद प्रतिनिधि अवधेश कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव राजकुमार पासवान, लोजपा रामविलास किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय पासवान, लोजपा रामविलास प्रखंड उपाध्यक्ष अवध किशोर पांडेय के साथ अन्य कार्यकर्ताओं ने बधाई एवम शुभकामनाएं दी।

Google search engine
Previous articleबिदुपुर में जातिगत जनगणना के लिए प्रगणकों का प्रशिक्षण शुरू
Next articleअपना पंचायत अपना प्रशासन 2.0 के तहत सैदपुर गणेश में लगाया गया कैम्प