वाणीश्री न्यूज़। रिपोर्ट:अमित कुमार, सहदेई बुजुर्ग – बाया नदी में जारी उफान और सहदेई बुजुर्ग प्रखंड से गुजरने वाली नहरों के ओवरफ्लो होने के कारण सहदेई बुजुर्ग प्रखंड में बाढ़ की स्थिति विकट हो गई है।सहदेई बुजुर्ग प्रखंड मुख्यालय आने-जाने वाली तीन सड़कों पर पानी बह रहा है।नयागांव पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या एक एवं दो में बाढ़ का पानी फैलने से लोगों को पलायन के लिए मजबूर होना पड़ा है।इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बाया नदी में जारी उफान के कारण सोमवार को सलहा पंचायत के वार्ड संख्या 9 एवं 10 में बाढ़ का पानी समा गया।जिससे सैकड़ों परिवार प्रभावित हो गए।

वहीं दूसरी ओर बाया नदी में जारी उफान और नहर का पानी लगातार ओवरफ्लो होने के कारण नयागांव पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या 1 एवं 2 मई बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। इस कारण रतन पासवान, रामनाथ पासवान, विशन पासवान, सुखदेव पासवान, हृदय पासवान, रमेश पासवान, नरेश पासवान, चमरू पासवान, सुरेश पासवान, जितेंद्र पासवान, प्रमोद पासवान, बैजनाथ पासवान, सुबोध पासवान, उमेश पासवान, अशोक पासवान, मनोज पासवान, शिवचंद्र पासवान एवं नेपाली पासवान सहित लगभग 300 परिवार प्रभावित हुए हैं।

वार्ड संख्या 1 के बाढ़ प्रभावित लोगों ने सामुदायिक भवन में एवं वार्ड संख्या 2 के बाढ़ प्रभावित लोगों ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय नयागांव उतरी में शरण लिया है।जिला पार्षद मनीन्द्र नाथ सिंह ने इस स्थान का दौरा कर प्रभावित लोगों से मुलाकात की और सहदेई के सीओ से बात कर सभी प्रभावित लोगों को बाढ़ राहत उपलब्ध कराने की मांग की।इस बीच हाजीपुर महनार मुख्य मार्ग एसएच 93 से लगकर नयागंज बाजार से सहदेई बुजुर्ग प्रखंड मुख्यालय में जाने वाली सड़क एवं अन्धड़ाबड़ चौक से अम्बेडकर चौक जाने बाली सड़क में मध्य विद्यालय डुमरी के निकट एक से लेकर दो फीट तक एवं कुमरकोल बुजुर्ग गांव में नेटुआ पुल पर लगभग 2 फीट पानी वह रहा है।जिससे लोगों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इसके अलावा मुरौवतपुर एवं सुलतानपुर से होकर कुम्हरकोल जाने वाली सड़क पर भी पानी चढ़ गया है।जिससे यहां भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में कई और सड़कों पर भी चौर क्षेत्र में जल स्तर में वृद्धि के कारण पानी चढ़ गया है। चौर छेत्र में पानी के स्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण सैकड़ों एकड़ में लगी फसल डूब गई है।जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। पानी के फैलाव के कारण बाजीतपुर जिलानी गांव के लोग बिजली के पोल के सहारे आ जा रहे हैं गांव में जाने वाले रास्ते पूरी तरह पानी में डूबे हुए हैं।साथ गंगा के जलस्तर में कमी के कारण गनियारी गांव में बाढ़ की स्थिति में थोड़ा सुधार दिख रहा है।लेकिन यहां अभी भी सैकड़ो घर पानी मे डूबे हुय हैं।

Google search engine
Previous articleपंचायत चुनाव के लिए पदाधिकारी निर्वाचन मोड में करें कार्य: उप विकास आयुक्त
Next articleजर्जर सरक से आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन