वाणीश्री न्यूज़, छपरा (राजकमल/अमित कुमार)। प्रखंड क्षेत्र के देवपुरा गांव में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के अन्तर्गत दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें छपरा व सिवान के करीब 250 धावकों ने भाग लिया और उसमें से 60 धावकों को मेडल, पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र के अलावा एक-एक हेलमेट उपहार स्वरूप प्रदान किया गया। बता दें कि तीन समूह में हुई यह दौड़ में 200, 1000,1600 मीटर की दौड़ के धावक शामिल हुए। प्रत्येक समूह से बीस -बीस प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना था।
200 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान पर अभिषेक राय, गोलू यादव, अमित कुमार, द्वितीय स्थान पर रोहित सिंह, धोनी, राजा कुमार, तृतीय स्थान पर बाल्मिकी साह, विवेक राजपूत, अजय प्रसाद, 1000 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान पर अजय साहनी, सबाब हुसैन, गोलू पांडेय, अजय कुमार, द्वितीय स्थान पर धीरज कुमार, राधे कुमार, पुनीत दूबे, अंकित साह, तृतीय स्थान पर अमित ठाकुर, आकाश उपाध्याय, शैलेश यादव, मनीष यादव, सोनल मधुलकर तथा 1600 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान पर चंदन कुमार, अभिषेक यादव, राजा कुमार , दिप्पू साह ,द्वितीय स्थान पर सोनू यादव, ओमप्रकाश शाह,सूरज महतो, नितेश कुमार तथा तृतीय स्थान पर बिनोद कुमार पंडित, दिनेश यादव, चिंटू यादव, गोलू साहनी के अलावा 1000 मीटर महिला की दौड़ में प्रथम स्थान पर तारा, संगीता, द्वितीय स्थान पर पूजा कुमारी, कविता कुमारी तथा तृतीय स्थान पर मुस्कान कुमारी, पूजा कुमारी के अलावा अन्य कई धावकों ने जीत हासिल करके पुरस्कार प्राप्त किया।
कार्यक्रम का आयोजन हेलमेट मैन संदीप शाही और संतोष शाही द्वारा किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में चंदन कुमार दूबे, संतोष सेनानी यादव, राजीव शाही, राजू यादव, पंकज यादव, प्रणव शाही का अहम योगदान रहा। मंच संचालन का चंदन कुमार दूबे ने किया।