वाणीश्री न्यूज़, छपरा / गोपालगंज (कमल सिंह सेंगर/अमित कुमार)। सारण प्रमंडल के गोपालगंज जिले के सिधवलिया प्रखंड के गंडक नदी किनारे डुमरिया घाट पर नवनिर्मित नारायणी रिवर फ्रंट श्रावण माह की पूर्णिमा व रक्षाबंधन त्योहार पर रविवार को दिन भर पर्यटकों से गुलजार रहा। यहां बना पक्का घाट व द्वार लोगों को दिन भर लुभाते रहा। देर शाम तक सारण, सिवान व गोपालगंज जिले के अलावा पूर्वी व पश्चिमी चंपारण जिले सहित नेपाल व यूपी से आए सैलानियों को यहां विभिन्न स्थानों पर अपने मोबाइल फोन में सेल्फी व ग्रुपिंग फोटो कैद करते देखा गया।

रविवार को यहां सारण जिले के शिक्षकों, पत्रकारों, भाजपा नेताओं व युवाओं की टीम ने नारायणी रिवर फ्रंट का लुत्फ उठाया तथा यहां के अतीत व वर्तमान स्थितियों का बारीकी से अध्ययन कर भविष्य की संभावनाओं को तलाशने की कोशिश की। इसी क्रम में इस पर्यटकों के दल ने गोपालगंज जिले के थावे स्थित प्राचीन शक्तिपीठ सिंहासिनी भवानी दुर्गा मंदिर पहुंच कर श्रद्धा पूर्वक मंदिर के समक्ष पूजा-अर्चना कर मत्था टेका और मनवांछित की कामना की। यहां मंटू कुमार तिवारी द्वारा पर्यटकों को गाइड की भूमिका में थावे दर्शन कराया गया।

सारण जिले के भाजपा मांझी पश्चिमी मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में रक्षाबंधन के दिन यहां पहुंची एक टीम में शामिल अरविंद सिंह, अमित सिंह, मनीष सिंह, विकास सिंह अभय सिंह आदि के साथ पहुंचे युवा पत्रकार के के सिंह सेंगर व अमित कुमार सिंह ने गाइड की भूमिका निभाती। पर्यटकों को बताया गया कि कोरोना संकट काल के बीच भी नारायणी रिवर फ्रंट को बनाने का काम जारी रहा। लगभग नौ करोड़ की लागत से बनने वाले रिवर फ्रंट के साथ ही छह करोड़ की लागत से दो विद्युत शवदाह गृह व दो परंपरागत शवदाह गृह बनाने का काम भी प्रगति पर है।

यह रिवर फ्रंट बनाने का काम लगभग पूरा हो गया है। जिससे सारण और चंपारण को जोड़ने वाले डुमरिया घाट पुल के नीचे स्थित नारायणी रिवर फ्रंट पर्यटकों को लुभाने लगा है।सिधवलिया प्रखंड के कल्यापुर मधुबनी गांव निवासी व शिक्षक उमाशंकर सिंह ने बताया कि वैसे भी डुमरिया घाट का अपना अलग महत्व शुरू से ही रहा है। कार्तिक पूर्णिमा सहित अन्य पर्व त्योहार पर जिले के साथ ही सारण, सिवान, मुजफ्फरपुर, मोतिहार, कुशीनगर, देवरिया, नेपाल आदि से काफी संख्या में श्रद्धालु गंडक नदी में डुबकी लगाने आते हैं।

डुमरिया में बाबा नागेश्वरनाथ का प्राचीन शिवमंदिर है। डुमरिया घाट के महत्व को देखते हुए दिसंबर 2019 में तत्कालीन विधायक सह प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी की पहल पर नौ करोड़ की लागत से डुमरिया घाट पर नारायणी रिवर फ्रंट के साथ ही छह करोड़ की लागत से दो विद्युत शवदाह गृह व दो परंपरागत शवदाह गृह बनाने का काम शुरू कराया गया था।सारण के मांझी पश्चिमी मंडल के अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि रिवर फ्रंट निर्माण कार्य वरिष्ठ भाजपा नेता सह स्थानीय विधायक की पहल पर रिवर फ्रंट के समीप निर्मित दो घाटों का सीता व राम के नाम पर नामकरण किया गया है।

यहां सीता घाट पर महिलाएं तथा राम घाट पर पुरुष स्नान करेंगे। यहां आने जाने वाले पर्यटकों की सुविधा को लेकर मार्ग तथा रिवर फ्रंट सहित मंदिर की तस्वीर गूगल पर डाउनलोड कराया जाएगा। यहां आने के लिए गाड़ियों की जानकारी तथा गाड़ियों की बुकिंग की व्यवस्था ऑनलाइन कराए जाने की योजना है। ताकि गुगल सर्च कर पर्यटक यहां आसानी से यहां पहुंच सकें। सारण जिले के एक में प्रखंड के टेश्वर गांव से पहुंचे सैलानी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि यहां अभी और सुंदरीकरण की आवश्यकता है। नदी किनारे बनाए गए घाटों की नदी के पानी की लहरों से सुरक्षा हेतु और मजबूत कार्य कराने की आवश्यकता है।

साथ ही इसे पर्यटन स्थल के रूप में परवान चढ़ने पर यहां लोगों को डूबने से बचाने के लिए एसडीआरएफ टीम सहित सुरक्षा व्यवस्था हेतु विशेष रूप से शाम के समय इस वीरान जगह पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था व पुलिस बल की भी तैनाती जरूरी होगी। वरना इस वीरान जगह पर मनोरंजन के इच्छा लेकर पहुंचे लोगों को संकट का भी सामना करना पड़ सकता है। सारण जिले के नाप गांव निवासी व उत्क्रमित मध्य सह उच्च माध्यमिक स्कूल गौसपुर, एकमा के शिक्षक कमल कुमार सिंह ने बताया कि यह रिवर फ्रंट सैर-सपाटे की इच्छा को लेकर यहां पहुंचने वाले लोगों को यह रिवर फ्रंट आने वाले समय में आकर्षण का केंद्र और राजस्व वृद्धि का साधन भी बन सकेगा।

वहीं आसपास के लोगों को भी रोजी रोजगार के साधन उपलब्ध कराएगा। बिहार सरकार और क्षेत्रीय विधायक के अलावा जल संसाधन विभाग की है पहल काफी दूरदर्शी सोच वाली महत्वाकांक्षी परियोजना साबित होगी। इसके पूर्व गोपालगंज शहर में गोपालगंज नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन व रोटरी क्लब गोपालगंज के पूर्व अध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह से सारण के इस टीम ने मुलाकात कर उनसे आवश्यक जानकारी व अनुभव हासिल किया। जिले के गोपालगंज ब्यूरो प्रभात खबर अखबार के अवधेश कुमार राजन व वरिष्ठ पत्रकार संजय कुमार अभय से मुलाकात कर गोपालगंज जिले की वर्तमान पत्रकारिता व राजनीतिक क्षेत्र की स्थिति की जानकारी हासिल की गई।

 

Google search engine
Previous articleमनरेगा के तहत निर्मित राजीव गांधी सेवा केंद्र का हुआ उद्घाटन
Next articleजमुई में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ, होने जा रहा है कार्यारंभ: सुमित कुमार सिंह