बिहार सरकार द्वारा चलाये जा रहे शराबबंदी के कानून को सख्त रूप से पालन के लिए बिहार के सभी सरकारी कर्मचारियों को नशे की सेवन न करने की शपथ दिलाई जा रही है। इसी क्रम में आज शुक्रवार के दिन वैशाली प्रखंड के परिसर में बीडियो रजत किशोर सिंह, सीओ गौरव कुमार, थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह,कृषि पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका,जीविका दीदी,वैशाली थाना के सभी एस आई ,एएस आई, सिपाही,चौकीदार,वैशाली प्रखंड के सभी कर्मचारी, डाटा इंट्री आपरेटर सहित सैंकड़ों सरकारी कर्मचारियों ने एक साथ शपथ ग्रहण में शामिल हुए।शपथ ग्रहण के पूर्व सभी पदाधिकारी गण नशा मुक्ति एवं मद्य निषेध के लिए जन जागरूकता के पहलू पर भी दो चार शब्द कहे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडियो वैशाली रजत किशोर सिंह ने की और कार्यक्रम खत्म होने के बाद सभी कर्मचारियों के साथ प्रभात फेरी भी निकाली। मद्य निषेध शपथ के बाद संवैधानिक शपथ भी दिलाई गयी।

 

देखिये क्या बता रहे हैं बीडियो वैशाली रजत किशोर सिंह—

Google search engine
Previous articleआज आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस
Next articleपहले आएं और इनाम पायें,कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज जल्द लें: डॉ एके झा