
रिपोर्ट: चंदन कुमार, मुजफ्फरपुर: जिले के पारू थाना क्षेत्र की बहदीनपुर पंचायत के मकुंदपुर गांव में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गई। इसी दौरान सिलेंडर फट गए। इसके बाद आग तेजी से फैलती चली गई। देखते ही देखते पांच घर समेत दस लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। अगलगी में दादा व पोती भी झुलस कर घायल हो गए। दोनों का इलाज पीएचसी में चल रहा है। ग्रामीणों की मदद से दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार भागीरथ भगत के घर में उसकी बहू गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। अचानक सिलेंडर में आग पकड़ लिया। डर कर वह शोर मचाते बाहर निकली। लोगों को इसकी सूचना दी। लेकिन तबतक आग घर में फैल गई। सिलेंडर में आग लगे होने के कारण कोई घर में नहीं गया। इसी दौरान अचानक सिलेंडर फट गया। हादसे में भागीरथ भगत व अमृता झुसल कर घायल हो गई। अगलगी में भागीरथ भगत, दिनेश भगत, अर्जुन भगत, ब्रजकिशोर भगत और सिकंदर भगत के घर जलकर राख हो गए।
सूचना पर पहुंचे विधायक रामविचार राय ने सभी अग्निपीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। मुखिया आसामा खातून ने भोजन व तिरपाल आदि उपलब्ध कराया। सीओ ने हल्का कर्मचारी को पीड़ितों की सूची और क्षति का आकलन करने को कहा है।